लोहरदगा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, कई लोग घायल


लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी जुलूस पर पत्थरबाजी और धारदार हथियार से हमला किया गया. जिसमें बारह से अधिक लोगों को घायल कर दिया है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल पांच से अधिक लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. पूरे घटना के बाद डीआईजी सुनील भास्कर, डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार, आईपीएस कार्तिक एस,पीयूष पांडे कैंप कर रहे हैं.
दरअसल सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा स्थित मेला में दो समुदायों के बीच बहस शुरु हुई. इसके बाद घटना संप्रदायिक हिंसा में तब्दील हो गई. दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+