जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): पंचायत चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही चुनाव आचार संहिता पूरे राज्य में लग गई है. वैसे यह चुनाव चार चरणों में होगा. चुनाव का पहला चरण 14 मई से चुनाव शुरू होगा. उधर, चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया है कि जिले में 2748 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें 1117 पोलिंग एजेंट के द्वारा मतदान कराया जाएगा. वहीं अतिसंवेदनशील 519 मतदान केंद्र है जबकि संवेदनशील एक 1185 मतदान केंद्र हैं. बाकी 965 मतदान केंद्र सामान्य है.
पूरे जिले में पंचायत चुनाव में मतदान करने वाले की 10 लाख 68 हजार 42 मतदाता है. जिसमें पुरुषों की संख्या 5 लाख 32 हजार है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 35 हजार से ज्यादा है. यानी पुरुषों की संख्या में महिलाओं की संख्या जिला में ज्यादा है. उधर, स्ट्रांग रूम घाटशिला, जमशेदपुर और परसुडीह के बाजार समिति में बनाया गया है. मतदान बैलेट पेपर से होगा. ये सभी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
Thenewspost - Jharkhand
4+

