धनबाद(DHANBAD): कतरास थाना चौक से गुजरती एक बाइक में शनिवार को अचानक आग लग जाने से चौक बाजार में अफरातफरी मच गई. बाइक से आग की तेज लपटें उठने लगी. बाइक सवार सीनीडीह निवासी झल्लू शेख बाजार करने कतरास आया था. थाना चौक पर पहुंचते ही बाइक से अचानक आग की लपटें उठने लगी. बाइक चला रहे व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों ने बाइक पर पानी और धूल-मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाया. थाना चौक पर तैनात पुलिकर्मी ने बाइक को जब्त कर थाना ले गए. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है.
रिपोर्ट : ओम प्रकाश ,धनबाद
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

