गिरी दीवार में घंटों दबा रहा बच्चा , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


धनबाद(DHANBAD) - महुदा वाशरी की दीवार गिरने से आज बगल में खेल रहा एक बच्चा घंटो तक उसमे दबा रहा. घटना दोपहर एक बजे की है. सीमेंट की इस भरी भरकम दीवार के गिरने से उसमे दबे बच्चे का हाथ बुरी तरह से कुचल गया, वह गंभीर रूप से घायल बताया गया है. घटना की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण और ड्युटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चें को बाहर निकला. उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से बेहतर इलाज के धनबाद ले जाया गया. बच्चा पदुगोड़ा निवासी सुकरा भुइया का पुत्र सुमित कुमार (11 वर्ष )बताया गया है.
4+