जमशेदपुर : हॉस्पिटल में भर्ती थी पत्नी, पति ने परिजनों के साथ किया हाईवोल्टेज ड्रामा

    जमशेदपुर : हॉस्पिटल में भर्ती थी पत्नी, पति ने  परिजनों के साथ किया हाईवोल्टेज ड्रामा

    सरायकेला (SARAIKELA) : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के ब्रह्मानंद अस्पताल में शनिवार को आक्रोशित भीड़ ने जोरदार हंगामा किया. मानगो के रहने वाले राहुल का कहना है कि उसने पत्नी को इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया था. इसके बाद अस्पताल के बिल में कई गड़बड़ी पाई गई थी. बिल से असंतुष्ट राहुल ने अस्पताल प्रबंधक से मिल कर बिल में गड़बड़ी की बात कही, जिसे अस्पताल सुनने को तैयार नहीं था.

    स्थानीय थाना में भी अस्पताल के प्रबंधक की शिकायत की गई

    अस्पताल प्रबंधन द्वारा कुछ भी सुनवाई नहीं होने के बाद राहुल ने स्थानीय लोगों के साथ अस्पताल पहुंच कर हंगामा व विरोध करना शुरू कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद जावेद आलम अन्य जवान के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाने की कोशिश में जुट गए. वहीं ब्रह्मानंद अस्पताल के मैनेजर सुनील कुमार पांडे ने बताया कि एक मरीज को जनरल वार्ड में लाया गया था. जिसे जगह की समस्या होने के कारण उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया. बाद में मरीज के परिजन को बिल में कोई कंफ्यूजन था, जिसे अस्पताल प्रबंधन की तरफ से दूर करने की कोशिश की गई. अस्पताल के मैनेजर ने कहा कि मरीज से कोई अधिक चार्ज नहीं लिया गया है, जो दवा मरीज को दी गई है उसी का चार्ज लिया गया है. बाकी जांच किया जा रहा है.  

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news