मोटरसाइकिल पर ले जा रहा था अवैध महुआ शराब, चकमा देकर चालक फरार, बाइक जब्त           

    मोटरसाइकिल पर ले जा रहा था अवैध महुआ शराब, चकमा देकर चालक फरार, बाइक जब्त

    चाईबासा (CHAIBASA) : किरीबुरु थाना के एसएमको खादान के समीप वाहन जांच के दौरान किरीबुरु एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने अवैध महुआ शराब ले जाते एक मोटरसाइकिल जब्त किया है. बाइक जब्त करने के बाद एसडीपीओ ने थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया. वहीं पुलिस को चकमा देकर बाइक छोड़  चालक भाग निकला.    

    पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोग बाइक पर  अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे. इसकी सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिसमे पुलिस को सफलता मिली है. बताया जा रहा है कि कारोबारी अपने एक सहयोगी के साथ मोटरसाईकल को छोड़ अंधेरा का लाभ उठाते हुये जंगल में भाग गया. मोटरसाइकिल पर एक ट्यूब में अवैध महुआ शराब को टाटीबा क्षेत्र के जंगलों से लोड कर किरीबुरु स्थित अवैध शराब भठ्ठियों में देर रात भेजा जा रहा था.

    रिपोर्ट : संदीप गुप्ता ,गुवा,चाईबासा    



    Related News