बेलगाम बाइक ट्रक से टकराई, एक की मौत, एक की हालत नाजुक

    बेलगाम बाइक ट्रक से टकराई, एक की मौत, एक की हालत नाजुक

    दुमका (DUMKA) :  जरमुंडी में फिर रफ्तार का कहर दिखा. शुक्रवार को नीचे बाजार के समीप  एक अनियंत्रित बाइक ट्रक में जा टकराई. इसमें बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बाइक सवार की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के राजू मंडल और तुलसी कुमार मंडल के रूप में हुई. दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया जहां  शनिवार को इलाज के दौरान राजू मंडल की मौत हो गयी. वहीं तुलसी कुमार मंडल की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

    दूर तक घसीटती गई बाइक

    स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि में बाइक ट्रक में फंस जाने से काफी दूर तक घसीटते हुए चली गयी. दुर्घटना ग्रस्त वाहन को मुख्य सड़क से सुरक्षित स्थान पर लगाने के लिए जरमुंडी थाना पुलिस संघर्ष करते हुए नजर आ रही थी. नीचे बाजार से ब्रेक फेल ट्रक को जेसीबी की मदद से धक्के लगाते हुए जरमुंडी थाने पर लाया गया.

    रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी



    Related News