चाईबासा(CHAIBASA): कोल्हान विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह का को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर की छात्रा सह एआईडीएसओ पूर्वी सिंहभूम की जिला सचिव सोनी कुमारी सेनगुप्ता ने बहिष्कार कर दिया. उसने मंच पर डिग्री लेने से इनकार कर दिया. सोनी 2016-18 बैच की अर्थशास्त्र पीजी की गोल्डमेडलिस्ट है. सोनी ने कुलाधिपति रमेश बैश को मांग पत्र सौंप रही थी. जिसे उनके बॉडीगार्ड ने छीन लिया.पत्र छीनने के बाद परिसर में 10 मिनट तक विरोध में हंगामा होता रहा.वहीं पुलिस ने सोनी कुमारी को हिरासत में ले लिया है.
सोनी अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम के आयोजन का विरोध कर रही थी. पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन चाईबासा के पिलाई हॉल में किया गया है. विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी इसमें शामिल हुए हैं. इससे पहले भी कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों ने अलग-अलग कॉलेजों में दीक्षांत समारोह आयोजित करने का विरोध किया था. इसके बाद यूनिवर्सिटी ने डिग्री नहीं लेने वाले छात्रों का पैसा वापस कर दिया था.
Thenewspost - Jharkhand
4+

