अब गुदड़ी के लाल भी बनेंगे साहब, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अब गुदड़ी के लाल भी अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे. पढ़ाई के लिए संसाधन बाधा नहीं बनेगा. गरीबों के बच्चे भी कोचिंग कर अपनी मंजिल को पा सकेंगे. जी हां, कुछ ऐसा ही दावा झारखंड सरकार कर रही है. खबर के मुताबिक झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चे भी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई), ओलंपियाड, कामन ला एडमिशन टेस्ट (क्लैट) तथा एनडीए की तैयारी कर सकेंगे. आकांक्षा कार्यक्रम के तहत झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले होनहार बच्चों की इन प्रतियोगिता परीक्षाओं की भी मुफ्त तैयारी करायी जाएगी. बता दें कि पहले ही योजना के तहत केवल मेडिकल और इंजीनियरिंग की ही तैयारी करायी जाती थी. अब कंपीटिशन एग्जाम्स का विस्तार करने से इस कार्यक्रम पर सलाना 3.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
चयनित छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं
आकांक्षा योजना के तहत कक्षा सात से 10 के 25-25 कुल 100 विद्यार्थियों का चयन एनटीएसई तथा ओलंपियाड की कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा. वहीं, 11 एवं 12वीं के 50 विद्यार्थियों का चयन क्लैट की कोचिंग के लिए किया जाएगा. जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें मुफ्त आवास, कपड़े, किताब, खाना आदि कई सुविधाएं मिलेगी. चयन के लिए जैक की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
4+