पहले गाड़ियां भिड़ीं, फिर भिड़ गए सवार, सड़क के दोनों ओर लग गया जाम

    पहले गाड़ियां भिड़ीं, फिर भिड़ गए सवार, सड़क के दोनों ओर लग गया जाम

    धनबाद (DHANBAD) : बेकारबांध के समीप शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर होने के बाद स्कॉर्पियो  और बाइक सवार आपस में भिड़ गए. जमकर मारपीट हुई.  पत्थरबाजी भी होने लगी.  सड़क पर दोनों ओर से जाम लग गया.  तब तक ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार वहां पहुंचे और  और मामला शांत कराया. 

    क्या है मामला

    स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवक सिनेमा देखने के लिए झरिया से आ रहे थे. तभी बेकरबांध के समीप एक बाइक में भिड़ंत हो गई.  दोनों ओर  बकझक होने लगी, तब तक बाइक सवार के कुछ साथी पंहुच गए और मारपीट शुरू हो गई. पत्थरबाजी भी होने लगी.  स्कॉर्पियो और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.  
     मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं. किसी की ओर से थाना में शिकायत नहीं की गई है. डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ओर से  वाहन भिड़ंत के बाद मारपीट हुई है. वाहनों को भी जब्त  कर लिया गया है.  थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई होगी.

    रिपोर्ट : प्रकाश महतो ,धनबाद 



    Related News