प्रशासन नहीं चाहता कि खूंटी में शान्ति व्यवस्था कायम रहे : नीलकंठ 

    प्रशासन नहीं चाहता कि खूंटी में शान्ति व्यवस्था कायम रहे : नीलकंठ 

    खूंटी (KHUNTI) :  प्रशासन के रवैया से नाराज पूजा मंडलियों ने श्री राम जन्मोत्सव की सजावट के लिए लगाए गए बैनर पोस्टर को उतारना शुरू कर दिया है. सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति, भगत सिंह चौक ने चौक चौराहे में लगे बैनर पोस्टर को उतार लिया है. समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने कहा कि समिति ने श्री राम जन्मोत्सव मनाने की पूरी तैयारी कर ली थी, दूसरे राज्यों से ताशा वालों और कलाकारों को बुलाने की योजना थी , लेकिन विरोध स्वरूप भारी मन से यह कदम उठाया जा रहा है. वहीं खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण घटना घटी है. उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में सभी समुदायों के लोगों ने रामनवमी को शांति पूर्ण मनाने का संकल्प लिया था. बावजूद इसके लोगों पर केस करना पुलिस और  प्रशासन की नजरिए को दर्शाता है.

    शनिवार को बैठेंगे धरना पर

    खूंटी विधायक ने बताया कि शांति समिति की बैठक के बाद 50 नामजद और 500 अज्ञात लोगों पर केस किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने मिलजुल कर पर्व मनाने को लेकर सहमति बन गयी थी. बावजूद इसके प्रशासन ने ऐसा किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा लोगों पर रासुका और अन्य कई धारा लगाने को लेकर डराया धमकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन खुद नहीं चाह रहा है कि खूंटी में अमन चैन कायम रहे. उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के विरोध में शनिवार को खूंटी में धरने पर बैठेंगें. उन्होंने बताया कि जब दोनों समुदायों के लोग बैठ कर बोल रहे है कि हम मिलजुल कर पर्व मनाएंगे, फिर fir क्यों.

    रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन, खूंटी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news