बेशकीमती ब्लू स्टोन पत्थर से भरा ट्रक जब्त, पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्राइवर

    बेशकीमती ब्लू स्टोन पत्थर से भरा ट्रक जब्त, पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्राइवर

    कोडरमा (KODARMA) : कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई पंचायत के गांव मलियाई से ट्रक संख्या पीबी-13 एबी, 4553 पकड़ा गया.  जांच में ट्रक से करीब 300 बोरों में बंद बेशकीमती ब्लू स्टोन पत्थर पाया गया.  मौके से ट्रक के चालक शिवशंकर यादव पिता शुक्र यादव पंचमाधोव बरही हजारीबाग निवासी को हिरासत में लिया गया. उक्त ट्रक को जब्त करते हुए कोडरमा थाना लाया गया और इसकी सूचना वन विभाग एवं खनन विभाग को दी गई. सूचना पाकर रेंजर रामबाबू कुमार और खनन पदाधिकारी दरोगा राय कोडरमा थाना पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं.

    जयपुर के बाजारों में ब्लूस्टोन को करोड़ों में बेचा जाता

    आपको बता दें वन विभाग और कोडरमा पुलिस के द्वारा ट्रक में लोड बोरों की गिनती और प्राथमिकी दर्ज की गई. पकड़े गए ब्लूस्टोन को जयपुर के बाजारों में बेचा जाता है और इनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. कोडरमा जिले के डोमचांच के इंदरवा इलाके में ब्लू स्टोन के कई खदान वर्षों से अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं.

    रिपोर्ट: संजय शर्मा, कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news