आज जारी होगी नई गाइडलाइन, रामनवमी जुलूस अब रात 10 बजे तक

    आज जारी होगी नई गाइडलाइन, रामनवमी जुलूस अब रात 10 बजे तक

    रांची (RANCHI) : आपदा प्रबंधन विभाग आठ अप्रैल को नई गाइड लाइन जारी करेगा. नई गाइड लाइन में रामनवमी जुलूस को शाम छह बजे तक खत्म करने की कोई बाध्यता नहीं हैं. राज्य सरकार ने रामनवमी जुलूस समेत सभी प्रकार के धार्मिक जुलूस की समय सीमा शाम छह बजे से बढ़ा कर रात दस बजे तक कर दी है.

    की जा रही थी मांग

    गौरतलब है कि विभन्न रामनवमी समिति के लोग जुलूस की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे. समिति से जड़े लोगों का कहना था कि झांकी तो रात में ही निकलती है. ऐसे में शाम छह बजे तक की समय सीमा व्यवहारिक नहीं है. बता दें कि 30 मार्च को आपदा प्रबंधन विभाग ने धार्मिक जुलूस निकालने की समय सीमा संबंधित गाइडलाइन जारी की थी. इसके मुताबिक जुलूस के लिए समय सीमा शाम छह बजे तक निर्धारित थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news