सरायकेला(SARAIKELA): खरसावां जिले के आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान से दक्षिणी छोर पर स्थित होटल संचालक विजय कुमार यादव पर शराबियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है. जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. इधर हमला के बाद रंजीत पांडेय भागने के फिराक में था. लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी. उधर मामले की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रंजीत पांडेय नामक युवक को हिरासत में ले लिया है. वहीं घायल विजय को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. रंजीत के बांह के नीचे चाकू लगी है.
पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी
रंजीत ने बताया, कि शराब दुकान के पास उनकी एक होटल है. हमलावर रंजीत एस टाईप का रहने वाला है. वह थाना के पास स्थित शराब दुकान के पास अक्सर शराब पीने आता है. रंजीत उनकी होटल में घुसकर शराब पीने की कोशिश कर रहा था. जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो रंजीत उनसे उलझ गया. वे अपनी होटल को बंद कर जाने की फिराक में थे. तभी रंजीत ने होटल में रखे चाकू से उनपर वार कर दिया. उन्होंने बताया कि शराब की दुकान होने से इलाके में अक्सर विवाद होता रहता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
Thenewspost - Jharkhand
4+

