एसपी दरबार पहुंच मुखिया ने लगाई गुहार, हमारे बच्चों को बेवजह फंसने से बचाएं !


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना के ग्वाला पट्टी में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई. मारपीट के बाद यह मामला थाना पहुंच गया. इलाके की महिला आदिवासी मुखिया ने अपने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया है. मुखिया का कहना है कि वह सड़क किनारे खड़ी थी, तभी वहां पास में ही हंगामा शुरू हो गया. जब महिला मुखिया ने उसका कारण पूछा तो अजय चौबे और शिव गुनी चौबे ने उनके साथ मारपीट करने लगे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया. इसके बाद उन दोनों ने उल्टे मुखिया के बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दिया है.
उधर, मुखिया आज अपने पंचायत के लोगों के साथ एसपी दरबार पहुंची और एसपी से न्याय की गुहार लगाई. उन्होंने एसपी को अपनी आप बीती सुनाई और उन्हें बताया कि बेवजह उनके बच्चों को फंसाया गया है. फिलहाल, एसपी से न्याय की उम्मीद है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+