सांसद मिले केंद्रीय कृषि मंत्री से, बलियापुर कृषि  विज्ञान केंद्र को आधुनिक करने की रखी मांग 

    सांसद मिले केंद्रीय कृषि मंत्री से, बलियापुर कृषि  विज्ञान केंद्र को आधुनिक करने की रखी मांग

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह  ने बुधवार  को   नरेन्द्र सिंह तोमर , केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री से कृषि भवन, दिल्ली में मुलाकात की. सांसद ने केंद्रीय मंत्री से धनबाद जिला के बलियापुर कृषि विज्ञान केंद्र को उन्नत और आधुनिक बनाने की मांग की.  कहा कि बलियापुर कृषि विज्ञान केंद्र के आधुनिक होने पर न सिर्फ धनबाद जिला के किसान बल्कि आसपास के कई जिला के किसान लाभान्वित होंगे.  मांग की कि बलियापुर कृषि  विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय स्तर का कृषि विज्ञान केंद्र बनाया जाए. मंत्री  ने इस दिशा में सार्थक और सकारात्मक कदम उठाने का सांसद पशुपतिनाथ सिंह  को आश्वासन दिया. 



    Related News