जहां सुधार के लिए रखे गए थे बच्चे, वहां खैनी बनाते नजर आए

    जहां सुधार के लिए रखे गए थे बच्चे, वहां खैनी बनाते नजर आए

    धनबाद (DHANBAD) : बाल सुधार गृह, बरमसिया में गुरुवार को झारखंड के बाल सुधार गृह के नोडल ऑफिसर कर्नल जे के सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की.  छापेमारी में दो मोबाइल, दो चार्जर , बिजली के तार, खैनी  के डिब्बे आदि बरामद किए गए.

     कर्नल जे के सिंह का कहना है कि झारखण्ड के पांचो बाल सुधर गृह के वह नोडल अफसर हैं. उनकी कोशिश है कि देश का हर बच्चा सम्मानित नागरिक बने. इसके लिए उन्होंने कुछ काम शुरू किए हैं, उसके परिणाम सकारात्मक दिख रहे हैं.  इससे बच्चों को अपने जीवन में सुधार का बेहतर मौका मिलेगा जिसकी बानगी आज दिखी,जब बच्चों ने छापेमारी टीम को देशभक्ति गाने सुनाएं, इस दौरान उनके साथियों ने खूब तालियां बजाई. 

    रिपोर्ट : प्रकाश महतो ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news