दिव्यांग पति-पत्नी ने दबंगों के खिलाफ एसपी से की शिकायत

    दिव्यांग पति-पत्नी ने दबंगों के खिलाफ एसपी से की शिकायत

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): परसुडीह थाना अंतर्गत गोल पहाड़ी देवी मंदिर के समीप की रहने वाली एक दिव्यांग महिला ने आज एसपी दरबार पहुंच एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. महिला का आरोप है कि इसके पड़ोस की रहने पाली सुनैना देवी और आशीष माथुर नामक व्यक्ति इस दिव्यांग महिला का बाथरूम और किचन नहीं बनने दे रहे हैं. दबंगई दिखाते हुए इस दिव्यांग महिला को घर से बेघर किया जा रहा है. एसपी दरबार पहुंची दिव्यांग महिला का नाम ममता देवी है. यह खुद आंख से लाचार है तो पति को सुनाई नहीं देता. ऐसे में दिव्यांग परिवार अपने पड़ोस के रहने वाले माफिया से काफी परेशान है. पहले महिला परसुडीह थाना भी गई थी. लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई तो थक हार कर वो एसपी दरबार पहुंची. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन इस दिव्यांग महिला की सुनती है या माफिया का माफियागिरी चलता है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news