धनबाद : धू -धू कर उठने लगी लपटें, इलाके में धुआं ही धुआं


धनबाद (DHANBAD) : झरिया के लोदना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आगलगी की खबर फ़ैली. जानकारी के अनुसार लोदना क्षेत्र के बंद पड़ी सुसी आउटसोर्सिंग परियोजना के कैंप में दोपहर आग लग गई. आग की तेज लपटें उठने लगी, अगल -बगल का इलाका पूरी तरह से धुआं धुआं हो गया. जानकारी के अनुसार परियोजना कैंप में रखे पुराने टायर धू -धू कर जल रहे थे. आग से कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है और न ही आग के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चला है.
4+