शादी का वादा कर दो सालों से बना रहा था शारीरिक संबंध, जब रिश्ते से मुकरा तो लड़की ने किया यह

    शादी का वादा कर दो सालों से बना रहा था शारीरिक संबंध, जब रिश्ते से मुकरा तो लड़की ने किया यह

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र के पोटका थाना के कमलपुर गांव की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती के साथ पड़ोस के ही एक लड़के ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है. वह करीब 2 साल तक यौन शोषण करता रहा. जब युवती और उसके परिवार वालों ने शादी के लिए दबाव बनाया तो लड़का ने शादी करने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं लड़का का कहना है कि वह दूसरी लड़की से शादी करेगा. वैसे बुधवार को युवती अपने पूरे परिवार सहित एसपी दरबार पहुंची. एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. हालांकि स्थानीय थाना ने इस मामले में सीधे पल्ला झाड़ लिया. फिलहाल न्याय को लेकर युवती एसपी दरबार पहुंच एसपी से अपनी आपबीती सुनाई है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news