हिंडाल्को मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल

    हिंडाल्को मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले पांच सौ से अधिक अनलोडिंग स्टेशन में काम करने वाले मजदूरों ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. मजदूरों की मांग है कि हिंडाल्को के अनलोडिंग स्टेशन को हटाने से पहले इन मजदूरों के रोजगार की व्यवस्था की जाए. मजदूरों का कहना है कि पिछले 16-17 वर्षों से इस अनलोडिंग स्टेशन में ये काम कर रहे हैं.  ऐसे में अनलोडिंग स्टेशन के इस मजदूरों को बेरोजगारी की चिंता सता रही है. मजदूरों ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे भूख हड़ताल करेंगे और क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news