दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर नेतुर पहाड़ी के समीप ऑटो और हाईवा की टक्कर हो गई. इस घटना में ऑटो सवार 11 लोग घायल हो गए. सभी घायल को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से फूलोझानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना के बाद चालक हाईवा छोड़कर भागने में सफल रहा.
दरअसल ऑटो सवार सभी लोग रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के रहने वाले हैं जो लड़की की शादी कराने घासीपुर स्थित शिव मंदिर गए थे. कल रात शादी संपन्न होने के बाद सभी ऑटो पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि हाईवा को जब्त कर लिया गया है.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

