खूंटी झड़प मामला : दुकान बंद करा रहे दो युवक गिरफ्तार, विधायक बैठे धरने पर  

    खूंटी झड़प मामला : दुकान बंद करा रहे दो युवक गिरफ्तार, विधायक बैठे धरने पर  

    खूंटी(KHUNTI) : खूंटी में मंगलवारी जुलूस पर हुए पथराव के विरोध में तोरपा में दुकान बंद करा रहे डॉ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लेने के बाद सैकड़ों लोग विधायक कोचे मुंडा के साथ तोरापा थाना पहुंच कर युवक को छोड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं.    

    पुलिस ने जयंत गुप्ता उर्फ बड़कू और उमाकांत को बुधवार की सुबह हिरासत मे लिया है. पुलिस ने दोनों युवकों पर जबरन दुकान बंद कराने का आरोप लगाया है. जिसके बाद लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है.

    बता दें कि विधायक दो घण्टे से थाना में धरने पर बैठे हुए हैं, पर न तो युवकों को जेल भेजा जा रहा और न ही छोड़ा जा रहा है.  स्थानीय लोगों का आरोप है कि तोरपा थाना पुलिस के गलत रवैये से तोरपा में विवाद पैदा हुआ.  उनका कहना है कि किसी ने जबरन बन्द नहीं कराया, बल्कि दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकान बंद कर रखी थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news