2019 में भूमि पूजन के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम, केंद्रीय रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद

    2019 में भूमि पूजन के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम, केंद्रीय रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद

    धनबाद (DHANBAD) : केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे ने मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की.  पूर्व सांसद ने केंद्रीय रेलमंत्री से पारसनाथ से गिरिडीह भाया मधुबन रेल लाइन के काम को शुरू कराने का अनुरोध किया.

     बता दें कि वर्ष 2019 में इसका भूमि पूजन किया गया था किंतु उसके बाद कुछ भी नहीं हुआ.  सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद पहले भी रेल मंत्री से मिल चुके हैं फिर तीसरी बार मिलकर पारसनाथ- गिरिडीह भाया मधुबन रेल लाइन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया.  साथ ही उन्होंने कोरोना  काल के पहले, जिस तरह सभी स्टेशनों पर एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता था ,उसी तरह फिर से शुरू कराने का आग्रह किया.  बताया गया है कि रेल मंत्री ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. अगर इस रेल लाइन का काम शुरू हो जाता है और पूरा कर लिया जाता है तो इस इलाके के लोगों की बहुत पुरानी मांग  पूरी हो जाएगी. 
     



    Related News