खूंटी में दो गुटों के बीच झड़प, धारा 144 लागू


खूंटी (KHUNTI) : खूंटी में मंगलवारी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. इससे इलाके में तनाव पूर्ण माहौल बन गया. जुलूस के रूट को लेकर बवाल शुरू हुआ था. बाद में दोनों ओर से पथराव किया गया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों गुट को समझा कर मामला को शांत कराया था.
लेकिन बुधवार सुबह फिर शिवाजी चौक और आजाद रोड में रुक रुक कर घण्टों पथराव हुआ. इसके बाद मामले को शान्त कराने के लिए पुलिस ने धारा 144 लगा दिया है. वहीं पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. मामला बढ़ता देख शांति समिति की बैठक बुलाई गई है. फिलहाल पुलिस अलर्ट पर है.
4+