बीजेपी का 42 वां स्थापना दिवस आज : जमशेदपुर में निकाली गई पदयात्रा

    बीजेपी का 42 वां स्थापना दिवस आज : जमशेदपुर में निकाली गई पदयात्रा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : बीजेपी के 42 वां स्थापना दिवस पर लौहनगरी जमशेदपुर में बीजेपी के नेताओं ने पद यात्रा निकाली. इस पद यात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बीजेपी नेता दिनशा नंद गोस्वामी सहित कई गण्यमान्य लोग शामिल हुए.

    पीएम के शब्दों ने भरा जोश

    पद यात्रा साकची के जुबली पार्क से साकची बीजेपी कार्यालय तक निकाली गयी. बीजेपी कार्यालय पहुंच कर रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं का संबोधित किया. जिसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति नया जोश भरने का काम किया. गौरतलब है कि बीजेपी अपने स्थापना दिवस को बड़े ही धूम धाम से मना रही है. जिला के सभी मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. बीजेपी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगा कर पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news