रेल संरक्षा आयुक्त,पूर्वी सर्किल ने किया निरीक्षण

    रेल संरक्षा आयुक्त,पूर्वी सर्किल ने किया निरीक्षण

     

    धनबाद(DHANBAD) | रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल   ए. एम. चौधरी ने मंगलवार को धनबाद रेल मंडल के चोपन-सिंगरौली रेलखंड के बीच मगरदास - खुलदील - मिचाधुरी स्टेशनों के बीच नई दौहरीकृत रेल लाईन का  पश्चात् निरीक्षण किया.  इस रेलखंड में आने वाले पुलिया, स्टेशन पैनलसम, विद्युति कृत प्रणाली के मा पदंड का   अवलोकन भी उन्होंने  किया.  मौके पर  धनबाद रेल मंडल के डी आर एम आशीष  बंसल, वरीय  मंडल, परिचालन प्रबंधक  पंकज कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय  अजीत कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ,  ए.के. राय सहित मंडल एवं पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.  
    वापसी में इस रेल स्टेशनों के बीच स्पीड ट्रायल भी किया गया.  अधिकतम गति 115 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से दर्ज किया गया.  उक्त बात की जानकारी धनबाद रेल मंडल के पी आर ओ प्रभात मिश्रा ने दी. 

    रिपोर्ट :ओम प्रकाश ,धनबाद  



    Related News