कल 43 वां स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा, घरों से कार्यालयों तक लहराएगा पार्टी का झंडा

    कल 43 वां स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा, घरों से  कार्यालयों तक लहराएगा पार्टी का झंडा

    रांची (RANCHI) : 6 अप्रैल बुधवार,भाजपा स्थापना दिवस मनाएगी. बूथ स्तर तक कार्यकर्ता घरों में पार्टी का झंडा लगाएंगे.  9बजे प्रातः मंडल, ज़िला एवं प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा.10बजे प्रातः कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुनेंगे. संबोधन के बाद मंडल ,ज़िला एवं प्रदेश में शोभायात्रा निकाली जायेगी. भारतीय जनता पार्टी 6अप्रैल को अपना 43 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी. यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 543 सांगठनिक मंडल कार्यालयों, 27 जिला कार्यालयों एवं प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया जाएगा. 

    प्रदेश कार्यालय में 9 बजे से स्थापना दिवस कार्यक्रम

    पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में 9 बजे प्रातः झंडोत्तोलन के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित है. कार्यक्रम में नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा ,बालमुकुंद सहाय,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान सहित प्रदेश पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता शामिल होंगे. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news