ऑल  इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन प्रतिनिधि की मांग : कैंपस में मिले पानी और क्लास रूम में हो पंखे

    ऑल  इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन प्रतिनिधि की मांग : कैंपस में मिले पानी और क्लास रूम में हो पंखे

    पलामू (PALAMU ) : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक प्रतिनिधि ने महाविद्यालय प्रभारी कौशल किशोर के नेतृत्व में मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य मनोज श्रीवास्तव से मिलकर 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कॉलेज कैंपस में पानी, क्लास रूम में पंखे, बाथरूम की सफाई आदि की डिमांड की.

    समस्याओं का जाल बना कैंपस

     जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय ने कहा जनता शिवरात्रि महाविद्यालय बाहर से महल तो अंदर से झोपड़ी बना हुआ है. समस्या का जाल बिछा हुआ है. इसका कोई निदान नहीं. पलामू में शैक्षणिक व्यवस्था स्थिर ना हो पाया हैं, AISF का कदम शैक्षणिक व्यवस्था बनाने के लिए बढ़ा हैं, शैक्षणिक व्यवस्था बनाने के बाद ही रुकेगा।जिला महासचिव कौशल किशोर ने कहा की जिस  कॉलेज महाविद्यालय में साफ सफाई में काफी अनियमितता बरता जाता है महाविद्यालय प्रबंधक हमारे मांगो पे समय रहते उचित करवाई नहीं करते हैं तो महाविद्यालय परिसर में उग्र आंदोलन किया जाएगा. जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार , महाविद्यालय अध्यक्ष काजल कुमारी, महाविद्यालय सचिव अभिषेक कुमार , रंजीत कुमार, हर्ष दुबे,फैजल खान समेत कई लोग मौके पर मौजूद है.

    रिपोर्ट : जफर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news