सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति के हाथों सम्मानित होंगे टॉपर्स

    सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति के हाथों सम्मानित होंगे टॉपर्स

    दुमका (DUMKA) - दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को निर्धारित किया गया है. दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई है. मंगलवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर सोना झरिया मिंज ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस होंगे.

    51 पीएचडी धारक के साथ-साथ 65 पोस्ट ग्रेजुएट और 20  संकाय टॉपर को मिलेगा मेडल

    कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर बताया कि 5 वर्षों बाद दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है. इसमें वर्ष 2020  और 2021 में जो परीक्षा दिए हैं, उनकी डिग्री की स्वीकृति और मेडल दिया जाएगा. जबकि उसके पूर्व के 3 वर्षों के छात्रों को डिग्री की स्वीकृति मिल चुकी है. उन्हें मेडल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को आयोजित दीक्षांत समारोह में 51 पीएचडी धारक के साथ-साथ 65 पोस्ट ग्रेजुएट और 20  संकाय टॉपर को मेडल दिया जाएगा. वीसी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में मेडल लेने वाले छात्रों को सफेद रंग की कुर्ता और पाजामा पहनना होगा. लड़कियां भी यह पहन सकती हैं.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news