देर रात घर से निकले थे गोपाल, सुबह खेत में पड़ा मिला शव

    देर रात घर से निकले थे गोपाल, सुबह खेत में पड़ा मिला शव

    चतरा (CHATRA) : चतरा जिले की इटखोरी थाना क्षेत्र से चाकू गोदकर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मामला इटखोरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का है.  मृत व्यक्ति की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी गोपाल ठाकुर के रूप में की गई है.

    परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात को गोपाल ठाकुर शौच के लिए घर से बाहर निकला था.  जिसके बाद लम्बे समय तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया. जिसके बाद खेतों में शव को पड़ा देखा. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर इटखोरी थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर पुलिस ने अपना अभियान शुरू कर दिया है. जल्द ही सच्चाई सामने होगी.

    रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news