बरवाअड्डा में जुटे व्यवसायी, सड़क से सदन तक लड़ाई का किया ऐलान 

    बरवाअड्डा में जुटे व्यवसायी, सड़क से सदन तक लड़ाई का किया ऐलान

    धनबाद (DHANBAD) : मंगलवार को शहर के कई व्यवसायिक संगठनों ने संयुक्त रूप से झारखण्ड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक ' 2022 के विरोध में आम बैठक कर  विरोध जताया. बैठक में कृषि उत्पादन बाजार समिति, बरवाअड्डा में धनबाद जिला खाद्यान व्यवसायी संघ, बाजार समिति चैम्बर ऑफ कॉमर्स, धनबाद जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स, राईस मिल एसोसिएशन, फ्लावर  मिल , दाल मिल एसोसिएशन और फल एवं सब्जी व्यवसायी संघ शरीक हुए.

    विधायक ने दिया साथ देने का भरोसा

    धनबाद विधायक राज सिन्हा ने व्यपारियों की आम बैठक में हिस्सा लेकर अपना नैतिक समर्थन देते हुए व्यपारियों के साथ सड़क से सदन तक साथ देने की बात कही.  मौके पर चेतन प्रकाश गोयनका, अजय नारायण लाल, विनोद गुप्ता, विकास कांधवे, राजीव शर्मा, सुरेंद्र जिंदल, अशोक श्राफ, जितेंद्र अग्रवाल, दीपू कटेसरिया, महेश भुखानीय, संजय कथोरिया, सुबल चौधरी, विमान पाल, मनोज गुप्ता, जेपी सिंह, संतोष चौरसिया, केदार वर्णवाल, दीपक , कमल अग्रवाल, सुरेश मुरारका, राज कुमार अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, प्रवीण गोयल, गोबिंद राउत, राजेश गुप्ता, नितिन भट्ट, अफाक खान, अनूप साव, रूपेश गुप्ता, शिव हरि बांका, अनिल गोयल, प्रमोद गोयल के दर्जनों व्यवसायी मौजूद रहे.



    Related News