अगर हाल फिलहाल ट्रेन सफर का है प्रोग्राम तो यह खबर आपके लिए है


रांची (RANCHI) : हटिया रेलवे यार्ड में एनआई वर्क चलेगा. हटिया-बालसिरिंग-हटिया के नए रूट को इंटरलॉकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा. इस कारण रांची रेल मंडल के रांची और हटिया रेलवे स्टेशन से कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा और कुछ ट्रेनों के परिचालन को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा. अनुमान है कि पांच दिनों के लिए यह बदली व्यवस्था कायम रहेगी. रेल मंडल द्वारा इस बाबत जल्द ही नोटिस जारी की जाएगी.
ये ट्रेन हो सकती हैं रद्द
रांची रेल मंडल के सीनियर डीटीएम आदित्य कुमार चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी कि ट्रेन नंबर 18175/18176-हटिया झासुगोड़ा-हटिया मेमू और 18602/18601 हटिया टाटा हटिया एक्सप्रेस का परिचालन पांच दिनों के लिए रद करने की तैयारी है. वहीं पांच से अधिक ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा. पटना हटिया एवं हटिया पटना एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा. कुछ ट्रेन रद्द की जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही इस बाबत नोटिस जारी की जाएगी.
4+