सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला गर्भवती महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

    सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला गर्भवती महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतिका का नाम एलिजाबेथ हेंब्रम है और उसके मायके वालों ने पति जॉन टूडू पर हत्या का आरोप लगाया है. आरोप है कि जॉन हमेशा पत्नी को प्रताड़ित करता था. 

    क्या है मामला

    परिजनों के मुताबिक जॉन की पत्नी मायके कोदोखिचा में थी. पत्नी को लाने जॉन अपने ससुराल गया था. मंगलवार को बाइक से पत्नी को लेकर वह लौट रहा था. बीच रास्ते से पति ने फोन किया अलीजाबेथ की तबीयत खराब हो गई है और वह बेहोशी की अवस्था में है. जानकारी मिलते ही एलिजाबेथ के परिजन स्थल पर पहुंचे और वहां से मुफस्सिल थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंची. जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मायके वालों के आरोप पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा. पति जॉन टुडू का कहना है कि रास्ते में वह शौच के लिए रुका. वापस लौटने पर एलिजाबेथ बेहोशी की अवस्था में मिली. वहीं मायके वालों का आरोप है कि रास्ते मे जॉन ने एलिजाबेथ को पीट पीट कर मार दिया. वैसे मुफस्सिल थाना की पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news