कोयलांचल में 24 अप्रैल को लगेगा कोचिंग महाकुंभ, तैयारी शुरू


धनबाद(DHANBAD): धनबाद में 24 अप्रैल को कोचिंग महाकुंभ लगाने की तैयारी चल रही है. इसी के क्रम में आज धनबाद में कोचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसकी पूरी रूपरेखा बताई और कहा कि उनका यह प्रयास बच्चों की शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा. एसोसिएशन का मानना है कि कोरोना काल में जिस तरह शिक्षा का स्तर गिरा है, वह चिंता की बात है. वर्तमान समय में छात्र एवं अभिभावकों का एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब छात्रों को उचित एवं समुचित शिक्षा दिलवाने के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम की जरूरत महसूस की जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए 24 अप्रैल को कोचिंग महाकुंभ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है.
झारखंड सहित अन्य प्रदेश के जानकर लोग भी रहेंगे
झारखंड सहित अन्य प्रदेश के जानकार लोगो को आमंत्रित किया जाएगा. एसोसिएशन ने कहा है कि सभी इस महाकुंभ में सहभागी बने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का विकल्प तलाश करे. यह भी बताया गया कि ऑफलाइन क्लासेस का विकल्प ऑनलाइन क्लास नहीं हो सकता. इस वजह से बहुत सारी परेशानियां बच्चों को फेस करनी पड़ रही है. कोरोना काल में तो कोचिंग संस्थानों पर किसी का ध्यान नहीं रहा. नतीजा हुआ कि बच्चों को भविष्य का रास्ता चुन कर तैयारी करने और अपने गोल को प्राप्त करने में कठिन दौर से गुजरना पड़ा.
रिपोर्ट :शाम्भवी और प्रकाश, धनबाद
4+