धनबाद रेल मंडल में 4 लाख 11 हजार बेटिकट यात्रियों से वसूले 18 करोड़ 88 लाख, रेलमंडल नंबर वन पर


झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA): झुमरी तिलैया वित्तीय वर्ष में रेलवे के घाटा होने की खबर बराबर आती रहती है. लेकिन इस वर्ष धनबाद रेल मंडल के ग्रेड कोड सेक्शन व सीआईसी सेक्सन के अंतर्गत झारखण्ड , बिहार, एवं उत्तर प्रदेश के क्षेत्राधिकार में वित्तीय वर्ष के 31 मार्च तक 4 लाख 11 हजार बेटिकट यात्रियों से 18 करोड 88 लाख रूपये का जुर्माना वसूला गया. उक्त जानकारी धनबाद रेलमंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने दी. उन्होनें बताया कि धनबाद रेलमंडल भारतीय रेलवे नंबर 1 पर अपनी बादशाहत को बरकरार रखी है. दक्षिण पूर्व रेल के विलासपुर डीवीजन व धनबाद रेल मंडल में नंबर 1 बनने को लेकर कांटे की टक्कर थी. धनबाद मंडल के डीआरएम आशीष बंसल और टीम के द्वारा किये गये सार्थक प्रयास की वजह से धनबाद रेलमंडल ने बढत बरकरार रखते हुए 158.72 मिलियन टन लोडिंग कर एक बार फिर नंबर वन बन गया है. धनबाद रेलमंडल ने 19522 करोड़ की कमाई की है. बता दें कि कोडरमा के रास्ते हजारीबाग टाउन स्टेशन के बानादाह साईडिंग व धनबाद रेलमंडल के विभिन्न साईडिंगों के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में कोयला की आपूर्ति की जाती है. इसमें कोडरमा के डीवीसी के केटीपीएस और बिहार के एनटीपीसी में कोयले की आपूर्ति कोडरमा के रास्ते हो रही है. यहां इसी वजह से 150 से अधिक ड्राईवर व गार्ड 24 घंटों उपलब्ध रहते हैं. इसके अलावा कोडरमा से मधुपुर एवं कोडरमा से हजारीबाग टाउन और बरकाकाना के लिए ट्रेन का परिचालन भी करते हैं.
कोडरमा में 27 हजार बेटिकट यात्रियों से वसूले गये लगभग 2 करोड़
कोरोना काल में भी रेलवे ने बेटिकट यात्रियों को पकडने के लिए कोडरमा स्टेशन पर और इस रूट से होकर चलने वाली ट्रेनों में अभियान चलाकर 27 हजार 570 बेटिकट यात्रियों से 1 करोड 99 लाख 83 हजार 905 रूपये की राजस्व वसूली की, यह जानकारी के कोडरमा के सीटीआई एस एस प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि कोडरमा रेलवे स्टेशन पर अनलगेज बुकिंग के 111 यात्रियों से 9580, और रेलवे एक्ट की धारा 198 के तहत कोडरमा स्टेशन पर गंदगी फैलाने के जुर्म में 31 यात्रियेां से 7 हजार 500 रूपये रेलवे एक्ट की धारा 167 ध्रुमपान को लेकर 28 यात्रियों से 56 सौ रूपये और बिना मास्क के प्लेटफार्म में प्रवेश करने को लेकर 49 यात्रियों से 58 सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया.
रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया/कोडरमा
4+