पुलिस केंद्र में आयोजित सरहुल कार्यक्रम में शामिल हुए एसएसपी

    पुलिस केंद्र में आयोजित सरहुल कार्यक्रम में शामिल हुए एसएसपी

    धनबाद(DHANBAD) - प्रकृति का पर्व सरहुल आदिवासियों का सबसे बड़ा त्यौहार है.  केंद्रीय सरना समिति की ओर से सोमवार को पुलिस केंद्र ,धनबाद में सरहुल पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया.  प्रकृति की पूजा कर सभी के सुखी जीवन की कामना की गई.  इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं पगड़ी पहनाकर, गमछा भेंट किया गया. एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि  कि प्रकृति का त्योहार सरहुल मनाने पूरा पुलिस परिवार यहाँ इकट्ठा हुआ है.  यहां सभी पुलिसकर्मी इकट्ठा होकर प्रकृति का महापर्व सरहुल मना रहे है.  झारखंड प्रकृति की गोद में बसा हुआ राज्य है.  और पूरा झारखंड इस पर्व को मना रहा है, साथ ही उन्होंने पूरे पुलिस प्रशासन की ओर से सभी को सरहुल की शुभकामनाएं दी.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news