चतरा(CHATRA): चतरा पुलिस ने एक बार फिर ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्कर के पास से 374 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है. गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ सहोर जंगली इलाके से ग्राम हरहद मोड़ होते हुए ब्राउन सुगर तस्कर जाने वाला है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हरहद मोड़ के पास ब्राउन सुगर तस्कर भेखलाल साव को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में काण्ड अंकित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पु०अ०नि० विकास पासवान, थाना प्रभारी, राजपुर शामिल थे.
रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा
Thenewspost - Jharkhand
4+

