सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ बंधु तिर्की ने हाई कोर्ट में अपील दाखिल की

    सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ बंधु तिर्की ने हाई कोर्ट में अपील दाखिल की

    रांची(RANCHI): कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने झारखंड हाईकोर्ट में अपील दाखिल की. सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की है. सीबीआई कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 3 साल की सजा सुनाई है. यह सजा सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 मार्च को सुनाई थी. सीबीआई कोर्ट ने उन्हें को प्रोविजनल बेल भी दिया था. बंधु तिर्की ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में इस प्रोविजनल बेल को कंफर्म करवाने की गुहार लगाई है. हाई कोर्ट में दाखिल अपील में सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए इसे रद्द करने की मांग की है. विधायक बंधु तिर्की को लगता है कि सीबीआई कोर्ट ने उनके साथ न्याय नहीं किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news