दुकानदार से रंगदारी वसूली करते अपराधी को पुलिस ने देशी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार

    दुकानदार से रंगदारी वसूली करते अपराधी को पुलिस ने देशी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): पुलिस ने रंगदारी वसूलने आये अपराधी को दबोच कर जेल भेज दिया है.अपराधी सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के सरकारी डिप बोरिंग चुना भट्टा स्थित दुकान से रंगदारी की वसूली कर रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी किया गया. जिसमें अपराधी गोलू गोप उम्र 19 वर्ष को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है.

    गिरफ्तार अपराधी रोड नम्बर10 सुखदेव नगर का रहने वाला है. इस मामले में सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि पुलिस अपराधियों पर नजर रख रही है.इसी का नतीजा है कि अपराधी पुलिस के गिरफ्त में आ रहे है.उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को किसी हाल में बक्सा नहीं जाएगा.उन्होंने कहा कि अपराधी अपराध छोड़ कर मुख्य धारा से जुड़ जाए.नहीं तो पुलिस उन्हें सलाखों के  पीछे भेज देगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news