जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. सोमवार, दिनांक 04 April 2022को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं–

    जुगसलाई में महिला से पर्स छीनकर बाइक सवार फरार, परसुडीह की महिला को बनाया शिकार, देर रात को हुई घटना: जुगसलाई थाना से कुछ ही दूरी पर रेलवे फाटक गोलचक्कर के पास बाइक पर सवार होकर पति राजेश मिश्रा के साथ सवार होकर अपने घर परसुडीह लौट रही महिला रीता मिश्रा से बाइक सवार अपराधियों ने पर्स छीन लिया.इस दौरान रीता मिश्रा को नाखुन में चोट लगी और वह गिरते गिरते बची.दोनों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे स्टेशन की तरफ निकल गए.फिर पति पत्नी ने जुगसलाई आकर पुलिस से शिकायत की.( प्रभात खबर )

    सभी एकलव्य विद्यालयों में मिलेगा तीरंदाजी का प्रशिक्षण, नैशनल रैंकिंग आर्चेरी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मंत्री अर्जुन मुंडा बोले: एनआईटी जमशेदपुर में रविवार को नैशनल रैकिंग आर्चेरी टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सभी एकलव्य विद्यालयों में तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा.सुदूर देहात के क्षेत्रों से प्रतिभा खोजकर तराशा जाएगा.(प्रभात खबर )

    किसी और के बाइक नंबर पर दूसरे का काटा चालान, बिष्टुपुर डायग्नल रोड में यातायात पुलिस की लापरवाही आई सामने: बिष्टुपुर डायग्नल रोड में तैनात यातायात पुलिस का अनोखा कारनामा सामने आया है.यहां यातायात पुलिस ने पार्वती घाट के प्रबंधक विनोद तिवारी को बिना हेलमेट पकड़ा तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करके चालान काटने को कह दिया.पुलिस ने जब 1000का चालान काटा तब विनोद तिवारी ने आपत्ति जताई क्योंकि चालान में किसी और गाड़ी का नं था लेकिन चालान काटने वाले एएसआई ने फटकार लगाकर कहा कि ऐसा ही होगा.विनोद तिवारी ने वरीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है.इस दौरान वहां हंगामा भी हुआ.लोगों ने कहा कि स्पष्ट है कि जिस तरह चालान में पहले से नं दर्ज है विनोद तिवारी से पहले किसी को पकड़कर फिर निजी तौर पर पैसे का सौदा कर गाड़ी छोड़ दी गई है.(हिंदुस्तान)

    शहर में 160रूपये प्रति लीटर भी बिक रहा है पेट्रोल_

    पूरे झारखंड में एकमात्र पेट्रोल पंप पर मिलता है ये पेट्रोल: क्या आप जानते हैं कि शहर में एक पेट्रोल पंप(सीएच एरिया, पेट्रोल पंप,) ऐसा है जहां160रूपये प्रति लीटर पेट्रोल मिलता है पर ये सामान्य पेट्रोल नहीं है बल्कि सुपर प्रीमियम पेट्रोल है.इसे 100 आक्टेन पेट्रोल कहा जाता है जिसका इस्तेमाल हाई एंड प्रीमियम गाड़ियों में होता है.बेहतर माइलेज और इंजन की सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल सामान्य गाड़ियों में भी हो सकता है पर महंगा होने की वजह से लोग इस्तेमाल नहीं करते.अब जब सामान्य पेट्रोल का ही मूल्य इतना बढ़ गया है तो इस सुपर प्रीमियम पेट्रोल का दाम भी काफी ज्यादा हो चुका है.(उदितवाणी)

    एक अप्रैल से टाटा स्टील कर्मियों का भत्ता लंबित: टाटा स्टील कर्मचारियों का एक अप्रैल से पेट्रोल भत्ता लंबित हो गया है.2017 के समझौते को देखें तो आज पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं.इसलिए आगे बेहतर समझौते का दबाव पड़ रहा है.1450रूपरे से लेकर 2250रूपये तक पेट्रोल भत्ता मिलता है.2017के समझौते के समय जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत 67.95 रूपये प्रति लीटर थी जबकि आज 106.58रूपये प्रति लीटर है.(चमकता आईना)

    दलम में शिकार के लिए 8 को पांच राज्यों में भेजा जाएगा गिरा: शिकार पर्व के लिए गदड़ा(गोविंदपुर)में दलमा राजा राकेश हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई.तय हुआ कि 8अप्रैल को सेंदरा वीर गिरा(आमंत्रण पत्र) लेकर बिहार,उड़ीसा,आसाम,बंगाल और झारखंड जाएंगे.पांच राज्यों से सेंदरा वीर दलमा आकर शिकार में भाग लेंगे. (न्यू इस्पात मेल)

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड जमशेदपुर



    Related News