कुशवाहा सम्मेलन का एसएसपी ने किया उद्घाटन, कहा - स्वर्णिम रहा है समाज का इतिहास

    कुशवाहा सम्मेलन का एसएसपी ने किया उद्घाटन, कहा -  स्वर्णिम रहा है समाज का इतिहास

    धनबाद(DHANBAD) - झारखंड कुशवाहा महासभा का तृतीय जिला कुशवाहा  सम्मेलन रविवार को लाल बाबू सिंह की  अध्यक्षता मे हुई.  उद्घाटन धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने  किया.   एसएसपी ने अपने संबोधन में कुशवाहा समाज का धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कि  कुशवाहा समाज का स्वर्णिम इतिहास रहा है.  दुनिया को ज्ञान का पाठ सिखाया है , युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होना आवश्यक है.  शिक्षा के स्तर को  बढ़ाना होगा, तभी आने वाला समय अच्छा होगा. महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवीन्द्र वर्मा ने  नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाल बाबू सिंह एवं सभी सम्मानित सदस्य को बधाई दी. 

    पिछड़े वर्ग आयोग की अनुशंसा को लागू करे सरकार  

    कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष हकीम प्रसाद महतो ने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की है कि झारखंड में ओबीसी वर्ग के आरक्षण को पिछड़े वर्ग आयोग की अनुशंसा के अनुरूप सरकार लागू करे. महासभा में निर्णय लिया गया कि महासभा त्रिस्तरीय चुनाव में अपने समाज की ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधियों को जिताने का प्रयास करेगी.  विवाह में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए सामूहिक विवाह के लिए लोगों को प्रोत्साहित करे.  कार्यक्रम का संचालन रामप्रवेश प्रसाद ने किया. सम्मेलन में हकीम प्रसाद महतो प्रदेश अध्यक्ष, लाल बाबू सिंह अध्यक्ष, संजय शान प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी, प्रो. अर्जुन प्रसाद वर्मा, रवीन्द्र वर्मा, श्वेता कुमारी, राज कपूर, कंचन कुमारी, अभय कुमार,राज कपूर, ओ पी कुशवाहा,नंदू महतो, हलधर महतो, रामप्रवेश प्रसाद , उचित महतो, प्रियंका देवी पार्षद वार्ड संख्या 52 ममता देवी, डॉ. अशोक कुमार, ,अनिल सिंह ,विद्यार्थी सिंह ,डॉ अशोक कुमार ,नागेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह ,डॉक्टर एनके सिंह, संजय महतो (मुखिया)  गुलाब सिंह कुशवाहा, इंद्रभूषण कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा,संजय कुशवाहा, अमर प्रसाद, इंद्रजीत कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, जशपाल कुशवाहा सहित  हज़ारो के संख्या  मे कुशवाहा बन्धु उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news