बच्चों के शव सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने 4 घंटे तक मुख्य मार्ग किया जाम, आश्वासन के बाद हटा जाम

    बच्चों के शव सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने 4 घंटे तक मुख्य मार्ग किया जाम, आश्वासन के बाद हटा जाम

    लोहरदगा(LOHARDAGA): जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गाव में कल शाम हुई सड़क दुर्घटना में दो मासूम बच्चे की मौत के बाद आज सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बच्चो के शव के साथ लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग को 4 घंटा तक जाम कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिवार के लिए सरकारी सहायता की मांग कर रहे थे. परिजनों दोनों बच्चों का शव रख सरकारी नौकरी और मुआवजा की मांग कर रहे थे. अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटाया.

    आरोपी के परिजनों ने मुआवजा देने पर जताई सहमति

    आक्रोशित ग्रामीणों ने नाबालिग आरोपी के परिजनों से मुआवजे की मांग और कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी रखी. इस पर नाबालिग कार चालक के परिजनों ने मृतक के परिजनों की आर्थिक सहायता 5 लाख रूपए देने और कानूनी प्रक्रिया कराने की सहमति जताई. मौके पर अंचलाधिकारी विजय कुमार ने कहा हर संभव सरकारी लाभ पीड़ित परिवार को दिया जायेगा, साथ ही आरोपी पर कार्रवाई भी की जाएगी. बता दें कि बीते दिन तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने दो मासूम बच्चो को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसके बाद दोनो बच्चो की मौत हो गई थी.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news