खंडहर में तब्दील हो रहा 56 करोड़ की लागत से बना हज हाउस, वक्फ और मदरसा बोर्ड का नहीं हुआ गठन -रिजवान खान

    खंडहर में तब्दील हो रहा 56 करोड़ की लागत से बना हज हाउस, वक्फ और मदरसा बोर्ड का नहीं हुआ गठन  -रिजवान खान

    धनबाद(DHANBAD) -  झारखंड  हज हाउस के नितवर्तमान चेयरमैन रिजवान खान रविवार को धनबाद पहुंचे. धनबाद परिसदन में प्रेसवार्ता में  हेमन्त सरकार पर हमला बोले . नितवर्तमान हज हाउस चेयरमैन ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार जेएमएम,,कॉग्रेस खुद को मुस्लिम हितैषी बताती है,जबकि मुस्लिम अल्पसंख्यक  हित मे दो  साल के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है.भाजपा सरकार में 56 करोड़ की लागत से  हज हाउस बनाया गया था,जो अब खंडहर में तब्दील होने लगा है. बाथरूम के नल,झरना चोरी हो गए है. सागवान जैसी महंगी लकड़ी के दरवाजे खराब हो रहे हैं. हज हाउस के सभी 6 तल्ले खराब होने लगे है.हज कमेटी का चेयरमैन इरफान अंसारी को बनाया गया है,जो मात्र 5 बार ही हज हाउस गए है. वही ,वक्फ बौर्ड,उर्दू अकादमी,मदरसा बौर्ड का अब तक गठन नहीं किया गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news