क्राइम पोस्ट : जमशेदपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

    क्राइम पोस्ट :  जमशेदपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने आज दो मामलों का खुलासा किया है. पहला मामला गुड़ाबंडा थाना क्षेत्र के माडूटोलिया गांव का है. इस गांव से 16 मार्च को गायब हुए लादो भाई गुरु की हत्या उसी के सालों ने मिलकर किया था, जिसका खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस का कहना है कि लादो भाई गुरु ने तीन विवाह किया था. जिसमे एक पत्नी के भाइयों के साथ कुछ बात को लेकर विवाद हो जाने के कारण पत्नी की भाइयों ने मिलकर उसे पत्थर और अन्य चीजों से उसकी हत्या कर उसके शव को कुएं में पत्थर बांधकर फेंक दिया था. जिसकी जानकारी पर पुलिस ने अनुसंधान के दौरान लादो भाई गुरु का कंकाल कुआं से निकाला और घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.  

    चोरी की मामला का भी पुलिस ने किया उद्भेदन

    वहीं दूसरा मामला जमशेदपुर के पोटका और जादूगोड़ा थाना क्षेत्र का है. जहां के शराब दुकान और इलेक्ट्रिक दुकानों में पिछले महिने में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके पास से बेचे गए शराब के पैसे, इलेक्ट्रिक सामान, बाइक और अन्य चीजें पुलिस ने बरामद किया है. वहीं अन्य की तलाश पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है पिछले कई महीनों से पोटका जादूगोड़ा क्षेत्रो में पकड़े गए चोर अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे थे. इसे एक टीम बनाकर पुलिस ने चोरी में शामिल चोरों को पकड़ा है और अन्य की तलाश कर रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news