सहायक पुलिस ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


दुमका(DUMKA): शनिवार सुबह दुमका नगर थाना क्षेत्र के शिव पहाड़ मोहल्ला के रामरतन मार्ग स्थित एक मकान में विवेक कुमार नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. विवेक सहायक पुलिस था जो डीआईजी कार्यालय में कार्यरत था. घटना शनिवार की बताई जा रही है. विवेक मूल रूप से दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था और दुमका में किराए के मकान में रह रहा था. उसके साथ एक रूममेट भी था. शनिवार सुबह जागने के बाद विवेक फ्रेश होने बाथरूम गया. उसके फ्रेश होने के बाद रूममेट फ्रेश होने चला गया. रूममेट जब बाहर निकला तो विवेक का कमरा बंद पाया. रूममेट द्वारा कमरा का दरवाजा खटखटाया गया लेकिन जब कमरा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गया. विवेक फांसी के फंदे पर झूला पर था. उसने इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है. फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+