आदित्यपुर पुलिस का कमाल, कुछ घंटों में ही महिला का रूपयों से भरा बैग खोज निकाला, महिला ने  किया पुलिस अधिकारियों को सैल्यूट

    आदित्यपुर पुलिस का कमाल, कुछ घंटों में ही महिला का रूपयों से भरा बैग खोज निकाला, महिला ने  किया पुलिस अधिकारियों को सैल्यूट

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): अक्सर पुलिस की कार्यशैली आलोचना का शिकार होती है और मीडिया में ऐसी घबरों की भरमार होती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि पुलिस बहुत अच्छे काम करती है और प्रचार भी नहीं करती.जमशेदपुर से सटे सरायकेला के आदित्यपुर में शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है और इस घटा से पुलिस पर लोगों का भरोसा बढ़ा है.

    यह है मामला     

    दरअसल मुसाबनी की पोम्पा आचार्य अपने मायके आदित्यपुर कालोनी जा रही थी. इसी बीच उसे पता ही नहीं चला कि उसका रूपयों से भरा बैग कहां गिर गया. जब उसे पता चला वह घबराकर आदित्यपुर थाने पहुंची. बैग में 47हजार रूपयों के अलावा दवाइयां और जरुरी सामान थे. थाना प्रभारी आलोक दूबे ने तुरंत एस आई आलोक रंजन,मो. मकसूद अहमद और बरखा कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित की. इन अधिकारियों ने टाइगर मोबाइल के जवान सुमन कुमार और राजीव कुमार से संपर्क साधा  और उनके साथ मिलकर  सीसीटीवी  खंगालना शुरू किया. खोजबीन में रेलवे अंडर ब्रिज के पास झाड़ियों में महिला का बैग मिला. जब पुलिस अधिकारी महिला का बैग लेकर थाने पहुंचे तो महिला की खुशी का ठिकाना न रहा. महिला ने पुलिस अधिकारियों को सैल्यूट कर अपना आभार जताया. पोम्पा आचार्या ने कहा कि वे इस एहसान को जिंदगी भर नहीं भूलेंगी. वहीं थाने के पुलसकर्मियों के चेहरे पर संतोष का भाव था.

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news