रेल लाइन के पोल से टकराया स्कॉर्पियो, दो घायल

    रेल लाइन के पोल से टकराया स्कॉर्पियो, दो घायल

    पलामू(PALAMU): गढ़वा रोड सोन नगर रेल खंड के हैदरनगर कोसीआर रेलवे स्टेशन के बीच स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन के पोल से जा टकराई. दुर्घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि थर्ड रेलवे लाइन निर्माण कार्य करा रही अशोका बिल्डकॉन के कर्मचारी स्कॉर्पियो में सवार थे.   टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे पोल संख्या 3553 झुक गया है.   स्कोर्पियो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए है.  ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कोर्पियो नम्बर जेएच 03 एए  1365 बताया गया है.  ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार  दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. घायलों को  रेल निर्माण में लगे कर्मचारियों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.  



    Related News