धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग में ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेन का परिचालन रद्द, कई का मार्ग परिवर्तित


धनबाद(DHANBAD) - धनबाद रेल मंडल के धनबाद-चन्द्रपुरा रेलखंड के जमुनियाटांड- चन्द्रपुरा स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या एमसी-9 के निकट किलोमीटर 29/14 पर स्थित पुराने कंक्रीट पुल को तोड़ने एवं पुल संख्या 18 के स्थान पर बाक्स पुलिया लगाने के लिए दिनांक 02 अप्रैल को ट्रैफ़िक सह पावर ब्लॉक रेलवे लेगा. इसके कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. धनबाद - 01.04.22-रद्द ट्रेनें-08665/08666 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह पैसेंजर यात्रा प्रारंभ की तिथि 02.04.22 को रद्द रहेगी,मार्ग परिवर्तन-13351 धनबाद- अलपूंजा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथी 02.04.22 को भाया धनबाद-कतरास-चंद्रपुरा के बदले धनबाद-नेसुबोगोमो-चंद्रपुरा होकर चलेगी.
4+