अज्ञात युवक का शव बरामद, सिर कुचल कर की गई है हत्या

    अज्ञात युवक का शव बरामद, सिर कुचल कर की गई है हत्या

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे सरायकेला के कपाली में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई है.युवक का शव अल कबीर पोलिटेक्निक कालेज के पीछे झ़ाड़ियों में पाया गया है.शव के पास खून लगा पत्थर कपाली पुलिस ने बरामद किया है. हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई है.शव की हालत से पता चल रहा है कि पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news